Rajasthan RPSC/RAS Previous Papers General Studies GS Paper-1 In Hindi 2016

1. प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित है :
(1) विराटनगर (बैराठ) (2) मध्यमिका (नगरी)
(3) रैढ़ (4) कर्कोट
Ans: (2)


2. सत्यकाम जाबाल की कथा‚ जो अनब्याही माँ होने के लांछन को चुनौती देती है‚ उल्लेखित है
(1) छान्दोग्य उपनिषद्‌ (2) जाबाल उपनिषद्‌
(3) कठोपनिषद्‌ (4) प्रश्नोपनिषद्‌
Ans: (1)


3. अभिलेख‚ जो प्राचीन राजस्थान में भागवत सम्प्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है
(1) घटियाला अभिलेख
(2) हेलियोदोरस का बेसनगर अभिलेख
(3) बुचकल अभिलेख
(4) घोसुण्डी अभिलेख
Ans: (4)


4. निम्न में से किन ग्रन्थों में प्राचीन भारत के सोलह महा-जनपदों (षोडश महा-जनपद) की सूची मिलती है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(I) अर्थशास्त्र (II) अंगुत्तर निकाय (III) दीर्घ निकाय (IV) भगवती सूत्र कूट :
(1) (I) और (II) (2) (II) और (IV)
(3) (I), (II) और (III) (4) (II), (III) और (IV)
Ans: (2)


5. राजस्थान के निम्नलिखित मंदिरों में से गुर्जर-प्रतिहार काल में निर्मित मंदिरों को चुनिए।
(i) आहड़ का आदिवराह मंदिर (ii) आभानेरी का हर्षतमाता का मंदिर (iii) राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर (iv) ओसियाँ का हरिहर मंदिर कूट :
(1) (i) और (iv)
(2) (i), (ii) और (iv)
(3) (ii) और (iv)
(4) (i), (ii), (iii) और (iv)
Ans: (4)


6. संस्कृत की निम्नलिखित में से कौन सी रचनाओं ने महाभारत से अपना कथासूत्र लिया है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(1) नैषधीयचरित (2) किरातार्जुनीयम्‌
(3) शिशुपालवध (4) दशकुमारचरित कूट:
(1) (i) और (iii) (2) (II) और (iii)
(3) (i), (ii) और (iii) (4) (ii), (iii) और (iv)
Ans: (3)


7. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है? नाम ग्रंथ (संगीत)
(1) पुंडरीक विठ्‌ठल − रागमाला
(2) पंडित भावभट्ट − संगीतराज
(3) कुम्भा − राग कल्पद्रुम
(4) उस्ताद चाँद खान − राग चंद्रिका
Ans: (1)


8. निम्नलिखित सूर्य मन्दिरों में कौन सा पाटन‚ गुजरात में स्थित है?
(1) कोणार्क (2) मोढेरा
(3) मार्तण्ड (4) दक्षिणार्क
Ans: (2)


9. नवीं शताब्दी ई. में निम्नलिखित में से किसके द्वारा चोल साम्राज्य की नींव डाली गयी?
(1) विजयालय (2) कृष्ण 1
(3) परांतक (4) राजराज चोल
Ans: (1)


10. निम्नलिखित में से कौन सा विद्वान कुम्भा के दरबार में नहीं था?
(1) टिल्ला भट्ट (2) मुनि सुन्दर सूरी
(3) मुनि जिन विजय सूरी (4) नाथा
Ans: (3)


11. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(1) रजिया सुल्तान – दिल्ली
(2) बहादुर शाह – गुजरात
(3) बाज बहादुर – मालवा
(4) चाँद बीबी – अवध
Ans: (4)


12. निम्न में से कौन चिश्ती सिलसिले से संबद्ध नहीं है?
(1) शेख मुइनुद्दीन
(2) ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
(3) शेख निजामुद्दीन औलिया
(4) शेख अब्दुल जिलानी
Ans: (4)


13. राजस्थान के इतिहास में ‘पट्‌टा रेख’ से क्या अभिप्राय है?
(1) आकलित राजस्व (2) सैन्य कर
(3) आयात-निर्यात कर (4) बेगार
Ans: (1)


14. 16वीं शताब्दी में सम्पन्न महाभारत का फारसी अनुवाद कहलाता है:
(1) हम्जानामा (2) आलमगीरनामा
(3) बादशाहनामा (4) रज्मनामा
Ans: (4)


15. निम्न वक्तव्यों पर विचार कीजिए : कथन (1): 19वीं सदी के सामाजिक धार्मिक आन्दोलनों के कारण भारत का आधुनिकीकरण हुआ। कारण (R) : सामाजिक धार्मिक आन्दोलनों के मूल में बुद्धिवाद‚ वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा अन्य ऐसे विचार थे जो आधुनिकता के आधार माने जाते हैं। निम्न कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(1) A सही है‚ किन्तु (R) गलत है
(2) R सही है‚ किन्तु (1) गलत है
(3) A व (R) दोनों सही हैं‚ किन्तु (A की सही व्याख्या
(R) नहीं करता
(4) A व (R) दोनों सही हैं‚ और (A की सही व्याख्या
(R) है
Ans: (4)


16. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत सुमेलित है? कृषक आंदोलन नेता
(1) बेगूं − रामनारायण चौधरी
(2) बूंदी − नयनूराम शर्मा
(3) बिजोलिया − विजय सिंह पथिक
(4) बीकानेरी − नरोत्तम लाल जोशी
Ans: (4)


17. शेखावटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहाँ स्थित था?
(1) सीकर (2) झुंझुनूं
(3) खेतड़ी (4) फतेहपुर
Ans: (2)


18. सुमेलित कीजिये : संस्था स्थापना वर्ष
A. राजस्थान सेवा संघ 1. 1921
B. देश हितेषी सभा 2. 1927
C. अखिल भारतीय 3. 1877 देशी राज्य लोक परिषद्‌
D. चैबर ऑफ प्रिन्सेज 4. 1919 कूट : A B C D
(1) 4 3 2 1
(2) 2 4 1 3
(3) 1 2 4 3
(4) 4 2 3 1
Ans: (1)


19. निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिये पृथक्‌ शिक्षा संस्थान की आवश्यकता पर बल दिया था?
(1) कर्नल ब्लोच (2) लॉर्ड लैंसडाऊन
(3) कैप्टन वाल्टर (4) लॉर्ड मेयो
Ans: (3)


20. निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सुमेलित नहीं है?
(1) रिंग फेस की नीति – वारेन हैस्ंिटग्ज
(2) ठगी का दमन – विलियम बैंटिक
(3) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट – क़र्जन
(4) इल्बर्ट बिल – रिपन
Ans: (3)


21. स्वतंत्रतापूर्व राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा समाचार-पत्र आर्य समाजी विचारधारा का संवर्धक नहीं था?
(1) देश हितेषी (2) जनहितकारक
(3) परोपकारक (4) राजपूताना ग़जट
Ans: (4)


22. निम्न में से भारत सरकार अधिनियम 1919 के बारे में असत्य कथन को चिह्नित कीजिये :
(1) भारत सरकार अधिनियम‚ 1919‚1921 में लागू हुआ।
(2) यह अधिनियम मोर्ले-मिन्टो सुधार अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है।
(3) मोन्टेग्यू भारत के राज्य सचिव एवं लॉर्ड चेम्सफोर्ड भारत के वायसराय थे।
(4) इस अधिनियम में केन्द्रीय एवं प्रान्तीय विषयों को अलग कर दिया गया था।
Ans: (2)


23. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है? दर्रे राज्य में स्थिति
(1) शिपकी ला − जम्मू व कश्मीर
(2) जैलेप ला − सिक्किम
(3) बॉम डि ला − अरुणाचल प्रदेश
(4) माना और नीति − उत्तराखण्ड
Ans: (1)


24. निम्नलिखित में से कौन सा समूह राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊँचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है?
(1) देलवाड़ा‚ सज्जनगढ़‚ जरगा‚ तारागढ़
(2) सेर‚ जरगा‚ सज्जनगढ़‚ तारागढ़
(3) जरगा‚ सेर‚ सज्जनगढ़‚ तारागढ़
(4) जरगा‚ देलवाड़ा‚ तारागढ़‚ सज्जनगढ़
Ans: (2)


25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
A. अरावली मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकता है।
B. राजस्थान की सभी नदियों का उद्‌गम अरावली से है।
C. राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रारूप अरावली से प्रभावित नहीं होता है।
D. अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में समृद्ध है। सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये : कूट :
(1) A, B और C सही हैं।
(2) B, C और D सही हैं।
(3) केवल C और D सही हैं।
(4) केवल A और D सही हैं।
Ans: (4)


26. भारत के थार मरूस्थल का कितना भाग राजस्थान में है?
(1) 40% (2) 60%
(3) 80% (4) 90%
Ans: (*)


27. कथन (1) : भारत में हरित क्रान्ति के फलस्वरूप खाद्यानों के उत्पादन में वृद्धि हुई है। कारण (R) : भारत में हरित क्रान्ति के परिणामस्वरूप क्षेत्रीय असमानताओं में वृद्धि हुई है। कूट :
(1) (1) और (R) दोनों सही हैं एवं (R)‚(1) की सही व्याख्या करता है।
(2) (1) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R)‚(1) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(3) (1) सही है‚ परन्तु (R) गलत है।
(4) (1) गलत है‚ परन्तु (R) सही है।
Ans: (2)


28. राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया?
(1) सितम्बर 2011 (2) अगस्त 2010
(3) मार्च 2011 (4) फरवरी 2010
Ans: (4)


29. चौधरी कुम्भा राम नहर द्वारा लाभान्वित जिला युग्म है
(1) हनुमानगंज-झुंझुनूं (2) भीलवाड़ा-टोंक
(3) बीकानेर-जोधपुर (4) बाड़मेर-जैसलमेर
Ans: (1)


30. भारत के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र राजस्थान में है?
(1) 10.4% (2) 7.9%
(3) 13.3% (4) 11.4%
Ans: (1)


31. निम्नलिखित में से सन्‌ 2013-14 में भारत में मैंगनी़ज उत्पादक राज्यों में उच्च से निम्न उत्पादन स्तर का कौन सा क्रम सही है?
(1) मध्य प्रदेश‚ ओडिशा‚ आन्ध्र प्रदेश एवं राजस्थान
(2) राजस्थान‚ ओडिशा‚ मध्य प्रदेश एवं आन्ध्र प्रदेश
(3) मध्य प्रदेश‚ ओडिशा‚ राजस्थान एवं आन्ध्र प्रदेश
(4) ओडिशा‚ मध्य प्रदेश‚ आन्ध्र प्रदेश एवं राजस्थान
Ans: (1)


32. गलत युग्म को पहचानिए : खनिज खान
(1) जिप्सम − पलाना
(2) गुलाबी संगमरमर − बाबरमल
(3) तामड़ा − राजस्थान
(4) यूरेनियम − कुराड़िया
Ans: (1)


33. जनकपुरा और सरवाड़ खानें जिस खनिज के उत्पादन के लिये जानी जाती हैं‚ वह है
(1) पन्ना (2) तामड़ा
(3) पाइराइट (4) बेराइट्‌स
Ans: (2)


34. राजस्थान की जालीपा-कपूरडी तापीय विद्युत परियोजना के बारे में निम्न वाक्यों पर ध्यान दीजिये :
I. यह विद्युत परियोजना लिग्नाइट आधारित है। II. यह निजी विकासक द्वारा स्थापित की जा रही है। उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(1) I व II दोनों सही हैं।
(2) I व II दोनों गलत हैं।
(3) केवल कथन I सही है।
(4) केवल कथन II सही है।
Ans: (1)


35. निम्न में से कौन सी बाहरी संस्था राजस्थान अक्षय ऊर्जा प्रसारण निवेश कार्यक्रम के लिये वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है?
(1) विश्व बैंक
(2) जापान अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग संस्था
(3) एशियन विकास बैंक
(4) के.एफ.डब्ल्यू जर्मनी
Ans: (3)


36. उत्तर-दक्षिण गलियारे (North-south Corridor) पर स्थित निम्नलिखित नगरों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करते हुए सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :
A. नागपुर B. आगरा
C. कृष्णागिरि D. ग्वालियर कूट :
(1) B, C, A और D (2) B, D, A और C
(3) D, B, C और A (4) A, B, D और C
Ans: (2)


37. सूची − I को सूची − II के साथ सुमेलित करते हुए नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये : सूची − I सूची − II (औद्योगिक प्रदेश) (देश)
A. लंकाशायर प्रदेश i. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
B. रुहर प्रदेश ii. जर्मनी
C. कैहिन प्रदेश iii. यूनाइटेड किंगडम
D. दक्षिणी अपलेश्यिन iv. जापान प्रदेश कूट : A B C D
(1) i ii iii iv
(2) iii ii i iv
(3) iii ii iv i
(4) iii iv ii i
Ans: (3)


38. सूची − I को सूची − II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिये : सूची − I सूची − II (पर्वत शिखर) (महाद्वीप)
A. कोसिस्को i. यूरोप
B. मैकिन्ले ii. अफ्रीका
C. अल्बू्रस iii. ऑस्ट्रेलिया
D. किलिमंजारो iv. उत्तरी अमेरिका कूट : A B C D
(1) iv iii ii i
(2) iii iv i ii
(3) iii i ii iv
(4) ii iv iii i
Ans: (2)


39. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के सर्वाधिक कुल जनसंख्या वाले जिलों को अवरोही क्रम में जमाएँ:
(1) जयपुर‚ कोटा‚ जोधपुर‚ बीकानेर
(2) जयपुर‚ जोधपुर‚ अलवर‚ नागौर
(3) जयपुर‚ उदयपुर‚ जोधपुर‚ बीकानेर
(4) जयपुर‚ बीकानेर‚ जोधपुर‚ उदयपुर
Ans: (2)


40. वर्ष 2011 में निम्नलिखित में से कौन से दो जिले उनकी कुल जनसंख्या में सबसे कम अनुसूचित जनजाति प्रतिशत रखते हैं?
(1) चरू और सीकर
(2) गंगानगर और हनुमानगढ़
(3) बीकानेर और नागौर
(4) भरतपुर और धौलपुर
Ans: (3)


41. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में कौन से कथन राजस्थान में लिंगानुपात (1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) के बारे में सही हैं?
(i) 2011 में राजस्थान में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कम था। (ii) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों में लिंगानुपात 1000 से कम था। (iii) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में (पाली जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था। (iv) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में (धौलपुर जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था। नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये :
(1) केवल (i) सही है।
(2) (i) तथा (ii) सही है।
(3) (i), (ii) तथा (iii) सही है।
(4) (i), (ii), (iii) तथा (iv) सही हैं।
Ans: (3)


42. निम्न में से एक भारत सरकार अधिनियम‚ 1935 की मुख्य विशेषताओं में से नहीं थी :
(1) यह प्रान्तीय स्वायत्तता के सूत्रपात का संकेत था।
(2) इस अधिनियम में अखिल भारतीय महासंघ का प्रावधान था।
(3) इसने प्रान्तीय स्तर पर द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त कर केन्द्र में लागू किया।
(4) अवशिष्ट विषय प्रांतीय विधायिकाओं को आवंटित किए गए थे।
Ans: (4)


43. संविधान में मौलिक कर्तव्यों को कब सम्मिलित किया गया?
(1) 1975 में (2) 1976 में
(3) 1978 में (4) 1979 में
Ans: (2)


44. सूची − I को सूची − II से मेल कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए : सूची − I सूची − II
A. उपाधियों का निषेध (i) अनुच्छेद 29
B. धार्मिक मामलों के (ii) अनुच्छेद 21क प्रबंध की स्वतंत्रता
C. अल्पसंख्यकों की (iii) अनुच्छेद 18 भाषा का संरक्षण
D. शिक्षा का अधिकार (iv) अनुच्छेद 26 कूट :
(1) (2) (3) (4)
(1) (ii) (iii) (iv) (i)
(2) (iii) (ii) (i) (iv)
(3) (iii) (iv) (i) (ii)
(4) (iv) (iii) (ii) (i)
Ans: (3)


45. केन्द्रीय सूचना आयुक्त का कार्यकाल होता है
(1) 5 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
(2) 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
(3) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
(4) 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
Ans: (3)


46. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया है :
(1) न्यायिक प्रक्रिया (2) अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया
(3) विधायी प्रक्रिया (4) कार्यपालिका- प्रक्रिया
Ans: (2)


47. सही विकल्प चनें : दो अथवा दो से अधिक राज्यों के लिये संयुक्त लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
(1) सबसे बड़े राज्य के राज्यपाल के द्वारा
(2) भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
(3) सभी सम्बन्धित राज्यों के राज्यपालों की समिति द्वारा
(4) सम्बन्धित राज्यपालों की सिफारिश पर भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
Ans: (2)


48. निम्नलिखित में से किस विधायी सदन को समाप्त किया जा सकता है?
(1) लोक सभा (2) राज्य सभा
(3) विधान परिषद्‌ (4) विधान सभा
Ans: (3)


49. निम्नलिखित राज्यों/संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोक सभा में केवल एक सीट है?
(1) अरुणाचल प्रदेश‚ सिक्किम‚ लक्षद्वीप
(2) गोवा‚ मेघालय‚ नागालैंड
(3) चंडीगढ़‚ सिक्किम‚ मिजोरम
(4) मणिपुर‚ दादरा और नगर हवेली‚ पुदुचेरी
Ans: (3)


50. सन्‌ 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधान सभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी?
(1) 200 (2) 160
(3) 188 (4) प्रत्येक जिले में तीन विधायक
Ans: (2)


51. राजस्थान राज्य में 30 जून‚ 2016 तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है?
(1) 5 बार (2) 3 बार
(3) 6 बार (4) 4 बार
Ans: (4)


52. सही उत्तर चुनें : राजस्थान के राज्यपाल कुलाधिपति होते हैं
(1) सभी राज्य विश्वविद्यालयों के
(2) सभी राज्य विश्वविद्यालयों तथा राज्य में कार्यरत सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के
(3) सभी राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के
(4) सभी राज्य विश्वविद्यालयों‚ राज्य में स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों तथा राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों के
Ans: (1)


53. सही उत्तर चनें : राज्य स्तर पर लोक आयुक्त की नियुक्ति की सर्वप्रथम अनुसंशा किसने की थी?
(1) राजस्थान प्रशासनिक सुधार आयोग
(2) भारत का प्रशासनिक सुधार आयोग (1966-70)
(3) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
(4) सन्थानम समिति
Ans: (2)


54. सही उत्तर दें : राजस्थान का राज्य निर्वाचन आयोग है
(1) एक वैधानिक संस्था
(2) एक कार्यपालिका संस्था
(3) एक संवैधानिक संस्था
(4) भारत के चुनाव आयोग की एक इकाई
Ans: (3)


55. जिला आयोजन समिति में निर्वाचित व पदेन सदस्य कितने होते हैं?
(1) 20 और 5 (2) 20 और 3
(3) 20 और 2 (4) 20 और 10
Ans: (2)


56. वर्ष 2015 तक राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कितनी बार चुनाव आयोजित किए गए हैं?
(1) 5 बार (2) 8 बार (3) 9 बार (4) 10 बार
Ans: (4)


57. राज्यों के निम्नांकित में से किस समूह पर पेसा [पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम]‚ 1996 प्रवर्तनीय नहीं है?
(1) असम-मेघालय-तमिलनाडु
(2) राजस्थान-तंलंगाना-महाराष्ट्र
(3) हिमाचल प्रदेश-गुजरात-छत्तीसगढ़
(4) आंध्र प्रदेश-झारखंड-ओडिशा
Ans: (1)


58. भारत में बेरोजगारी और गरीबी के अनुमान आधारित हैं
(1) NSSO के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर।
(2) CSO के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर।
(3) योजना आयोग के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वेपर।
(4) NSSO के परिवारों के आय के सर्वे पर।
Ans: (1)


59. उपभोक्ता कीमत सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की दर बढ़ती है‚ यदि
(1) बैंक दर कम कर दी जाती है।
(2) रिवर्स रेपो दर कम कर दी जाती है।
(3) वैधानिक तरलता अनुपात बढ़ा दिया जाता है।
(4) रेपो रेट बढ़ा दी जाती है।
Ans: (1)


60. भारत की केन्द्र सरकार के कर-राजस्व के निम्न महत्त्वपूर्ण स्त्रोतों पर ध्यान दीजिये :
I. संघीय उत्पादन शुल्क II. निगम कर III. आय कर IV. सेवा कर सकल कर राजस्व के संदर्भ में घटते हुए क्रम में निम्न में से कौन सा एक सही है? कूट :
(1) I, II, IV, III (2) II, IV, I, III
(3) II, III, I, IV (4) IV, I, II, III
Ans: (3)


61. राजस्थान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में कृषि‚ उद्योग एवं सेवा क्षेत्रों के लिए वृद्धि के लक्ष्य क्रमश: निर्धारित हैं
(1) 3.5%, 8.0% और 9.5%
(2) 4.0%, 8.0% और 9.0%
(3) 4.0%, 8.5% और 9.0%
(4) 3.5%, 8.5% और 9.5%
Ans: (1)


62. वर्ष 1997-98 के बाद से न्यूनतम समर्थन मूल्य के सन्दर्भ में कौन सा कथन सत्य है?
(1) न्यूनतम समर्थन मूल्य = C2 लागतें
(2) न्यूनतम समर्थन मूल्य > C2 लागतें
(3) न्यूनतम समर्थन मूल्य < C2 लागतें
(4) न्यूनतम समर्थन मूल्य C2 लागत से स्वतन्त्र होता है।
Ans: (2)


63. भारत के व्यापार संतुलन के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(1) भारत का व्यापार संतुलन 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए ऋणात्मक था।
(2) भारत का व्यापार संतुलन 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए धनात्मक था।
(3) भारत का व्यापार संतुलन 1972-73 तथा 1976-77 के दो वर्षों को छोड़कर (जब वह धनात्मक था) 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए ऋणात्मक था।
(4) भारत का व्यापार संतुलन 1972-73 तथा 1976-77 के दो वर्षों को छोड़कर (जब वह ऋणात्मक था) 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए धनात्मक था।
Ans: (3)


64. फोटो बोल्टीय सेल सम्बन्धित है
(1) सौर ऊर्जा से (2) नाभिकीय ऊर्जा से
(3) पवन ऊर्जा से (4) भूतापीय ऊर्जा से
Ans: (1)


65. निम्नलिखित जोड़े सुमेलित करें : प्रक्षेपण यान सेटेलाइट
(i) उपग्रह प्रक्षेपण यान-3 A. चंद्रयान-1 (SLV-3) (ii) संवद्र्बित उपग्रह प्रक्षेपण (2) रोहिणी यान (ASL V)
(3) ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण (3) SROSS-C यान (PSLV)
(4) भूसमकालिक उपग्रह (4) EDUSAT प्रक्षेपण यान (GSLV) निम्नलिखित में से कौन से कूट सुमेलित हैं? कूट :
(i) (ii) (iii) (iv)
(1) B C A D
(2) A B C D
(3) C A B D
(4) B C D A
Ans: (1)


66. बैंकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र है
(1) CaCO3 (2) Ca(OH)2
(3) Na2CO3 (4) NaHCO3
Ans: (4)


67. निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
A. गन्ने के रस को किण्वित करने पर सिरका बनता है
B. सिरके में ऐसीटिक अम्ल उपस्थित होता है
C. सिरके में उपस्थित अम्ल‚ बेंजोइक अम्ल होता है
D. सिरका एक परिरक्षक के रूप में प्रयुक्त होता है
(1) A, C, D (2) A, B, D
(3) A, B, C (4) B, C. D
Ans: (2)


68. रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लुकोस्किन’ (Lukoskin) नामक एक औषधि विकसित की है। इसका इस्तेमाल ……….के उपचार में किया जा रहा है
(1) ल्यूकेमिया (2) ल्यूकोडर्मा
(3) फेफड़ों का कैंसर (4) ल्यूकोरिया
Ans: (2)


69. निम्नलिखित में से कौन सा एल्फा-लिनोलेनिक अम्ल (18 कार्बन युक्त ओमेगा-3 फैटो अम्ल) का सर्वोत्तम दोत है?
(1) मूंग (2) मोठ
(3) अलसी (4) जई
Ans: (3)


70. एक वयस्क दैहिक कोशिका से क्लोन की गई पहली स्तनपायी‚ डॉली (भेंड) के बारे में कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(1) डॉली वर्ष 1998 में पैदा हुई थी
(2) डॉली की मृत्यु 2003 में हुई थी
(3) डॉली स्कॉटलैंड में पैदा हुई थी
(4) फेफड़ों की बीमारी के कारण डॉली का निधन हुआ था
Ans: (1)


71. निम्न में से किस बीमारी के लिए ट्राइबेलेंट के स्थान पर बाईवेलेंट ओ आर वी देने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है?
(1) टायफॉइड (2) डिप्थीरिया
(3) पोलियो (4) मलेरिया
Ans: (*)


72. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एव दिए गए कूटों की सहायता से सही कथनों का चयन कीजिए :
A. सर्वप्रथम व्यावसायीकरण किए जाने वाला‚ आनुवंशिक रूप से अभियांत्रिक कृत फसल उत्पाद‚ फ्लेवर-सेवर टमाटर था
B. फ्लेवर-सेवर के पके हुए फल अधिक अवधि के लिए दृढ़ रहते हैं एवं पौधे पर पकने के बाद बाजार में स्थानान्तरित किए जा सकते हैं
C. फ्लेवर-सेवर के पके हुए फलों में रंग होता है किन्तु पौधों पर पके फलों जैसे पूर्ण सुरुचिक सरणी का अभाव होता है कूट :
(1) A एवं B (2) B एवं C
(3) A एवं C (4) A, B एवं C
Ans: (1)


73. हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्सियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है‚ क्योंकि यह उत्पन्न करता है :
(1) ऐसीटिलीन (2) मिथाईलीन
(3) फ्लोरिजन (4) ऑक्सिन
Ans: (1)


74. पशुओं‚ विशेषत: दुधारू- गो के अनुपूरक भोजन के रूप में प्रयुक्त जैव-उर्वरक हैं :
(1) अजोटोबैक्टर (2) अ़जोस्पाइरीलियम
(3) राई़जोबियम (4) अ़जोला
Ans: (4)


75. केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान स्थित है :
(1) बीकानेर में (2) श्री गंगानगर में
(3) जोधपुर में (4) उदयपुर में
Ans: (1)


76. नवीनतम ऐण्ड्रॉयड चलदूरभाष प्रचालन पद्धति- 6.0 का नाम है
(1) किटकेट (2) मार्शमैलो
(3) लॉलीपॉप (4) जेली बीन
Ans: (2)


77. अम्ल वर्षा में नीचे दिये गये कौन से प्रदूषण वर्षा -जल एवं हिम को प्रदूषित करते हैं?
(1) सल्फर-डाइ-ऑक्साइड (2) नाइट्रोजन-ऑक्साइड
(3) कार्बन-डाइ-ऑक्साइड (4) मिथेन
(1) (1), (2) और (4)
(2) (1), (3) और (4)
(3) केवल (2) और (3)
(4) केवल (1) और (2)
Ans: (4)


78. निम्नलिखित में से कौन से किसी प्रदेश की जैवविविधता के लिये संकट हो सकता है?
(1) भूमण्डलीय तपन
(2) प्राकृतिकवास का विखण्डन
(3) विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
(4) शाकाहार को प्रोत्साहन सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये : कूट :
(1) (1), (2) और (3) (2) केवल (2) और (3)
(3) (1) और (4) (4) (2), (3) और (4)
Ans: (1)


79. राजस्थान की किस झील को रामसर आद्र्रभूमि की सूची में सम्मिलित किया गया है?
(1) जयसमंद झील (2) आनासागर झील
(3) राजसंमद झील (4) सांभर झील
Ans: (4)


80. राजस्थान सरकार ने कौन से वर्ष में राजस्थान जैविक विविधता नियमों को बनाया तथा राजस्थान राज्य जैव-विविधता बोर्ड की स्थापना की?
(1) 2008 (2) 2010
(3) 2012 (4) 2014
Ans: (2)


81. सूची − I को सूची − II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : सूची − I सूची − II (वन्यजीव (जिला) संरक्षित क्षेत्र)
A. जोड़बीड़ गडेवाल 1. झुंझुनूं
B. गुढ़ा विश्नोई 2. नागौर
C. गोगेलाव 3. जोधपुर
D. बीड़ 4. बीकानेर कूट : A B C D
(1) 4 3 1 2
(2) 4 3 2 1
(3) 1 3 4 2
(4) 1 2 3 4
Ans: (2)


82. कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) नाइट्रस ऑक्साइड (N2O), क्लोरोफ्लुरोार्बनस्‌ (CFCs) और मीथेन (CH4) गैसों का ग्लोबल वार्मिंग के प्रति आपेक्षिक योगदान है
(1) CO2 > CFCs > CH4 > N2O
(2) CO2 > CH4 > CFCs4 > N2O
(3) CO2 > CH4 > N2O > CFCs
(4) CO2 > N2O > CH4 > CFCs
Ans: (3)


83. भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है
(1) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(2) जिम कॉरबेट राष्ट्रीय उद्यान
(3) गिर राष्ट्रीय उद्यान
(4) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
Ans: (2)


84. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र से अलीबक्षी ख्याल सम्बद्ध है?
(1) करौली (2) चिड़ावा
(3) अलवर (4) चित्तौड़
Ans: (3)


85. राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?
(1) कालबेलिया (2) भील
(3) सहरिया (4) तेरहताली
Ans: (1)


86. राजस्थान के कौन से क्षेत्र में चैत्र-शुक्ल पंचमी को ‘‘गुलाबी गणगौर’’ मनायी जाती है?
(1) नाथद्वारा (2) उदयपुर
(3) बूंदी (4) जोधपुर
Ans: (1)


87. राजस्थानी साहित्य की एक प्रांम्भिक रचना ‘हंसावली’ रचित है
(1) हेमचन्द्र द्वारा (2) असाईत द्वारा
(3) श्रीधर व्यास द्वारा (4) ईसरदास द्वारा
Ans: (2)


88. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम से व्यवस्थित करें :
A. बूंदी B. अजमेर
C. उदयपुर D. नागौर कूट :
(1) A, B, C, D
(2) B, A, C, D
(3) A, B, D, C
(4) A, C, B, D
Ans: (3)


89. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था?
(1) 18 अप्रैल‚ 2008 (2) 18 अप्रैल‚ 2006
(3) 18 अप्रैल‚ 2007 (4) 18 अप्रैल‚ 2005
Ans: (2)


90. राजस्थान विधान सभा के इतिहास में 30 जून‚ 2016 तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ और उस पर चर्चा हुई?
(1) एक बार (2) दो बार
(3) तीन बार (4) चार बार
Ans: (4)


91. मुख्य मंत्री नि:शुल्क दवा योजना राजस्थान में लागू की गई थी-
(1) 2 सितम्बर‚ 2011 से (2) 2 सितम्बर 2010 से
(3) 2 अक्टूबर‚ 2011 से (4) 2 अक्टूबर‚ 2010 से
Ans: (3)


92. राजस्थान में गैर-परम्परागत ऊर्जा दोत से ऊर्जा सृजन करने के लिए नोडल एजेंसी है
(1) राजस्थान रिन्यूअब्ल एनर्जी कार्पोरेशन लि.
(2) स्टेट मिनिस्ट्री ऑफ न्यू रिन्यूअब्ल एनर्जी
(3) सेन्टर फॉर न्यू एण्ड रिन्यअब्ल एनर्जी सोर्सेस
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1)


93. राजस्थान में कितने जिला उद्योग केन्द्र कार्यरत हैं?
(1) 36 (2) 33 (3) 31 (4) 29
Ans: (1)


94. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को राज्य में लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार ने राजस्थान में विज्ञान केन्द्र और विज्ञान पार्क स्थापित किये हैं। उन सही स्थानों को पहचाने जहाँ पर विज्ञान पार्क अब तक स्थापित किये गए हैं :
(1) जयपुर‚ जोधपुर‚ कोटा
(2) जयपुर‚ बीकानेर‚ झालरापाटन (झालावाड़)
(3) जयपुर‚ नवलगढ़‚ झालरापाटन (झालावाड़)
(4) जयपुर‚ नवलगढ़‚ कोटा
Ans: (3)


95. जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निम्नांकित में से किस अधिनियम को लागू करने में राजस्थान पहला राज्य है?
(1) लोक प्रापण में पारदर्शिता अधिनियम
(2) लोक सेवा प्रदान गारंटी अधिनियम
(3) सुशासन अधिनियम
(4) सुनवाई का अधिकार अधिनियम
Ans: (4)


96. नार्वे सरकार के सहयोग से राजस्थान सरकार ने जीवनधारा बैंक निम्न की उपलब्धता के लिए स्थापित किया-
(1) कैंसर मरीजों को रक्त हेतु
(2) मरुक्षेत्रों में पानी हेतु
(3) बुजुर्गों को बीमा हेतु
(4) शिशुओं के लिए माँ के दूध हेतु
Ans: (4)


97. राजस्थान पर्यटन के ‘लोगो’ में सम्मिलित वाक्य है :
(1) रंगीलो राजस्थान (2) जाने क्या दिख जाए
(3) राजस्थान से दिल देखो (4) दर्शनीय राजस्थान
Ans: (2)


98. दी गई सारणी में छूटी संख्या है : 5 4 3 10 8 6 13 12 ? 
(1) 5 (2) 7
(3) 9 (4) 14
Ans: (*)


99. इस प्रश्न में एक कथन के साथ दो परिकल्पनाएँ दी गई हैं कथन : कठिन परिश्रमी व्यक्ति के लिए पहुॅुच से बाहर कुछ भी नहीं है परिकल्पना : I. एक कठिन परिश्रमी व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है। II. जो कठिन परिश्रम नहीं करते‚ वो कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते तब कौन सा उत्तर सही है?
(1) केवल I कथन में अंतर्निहित है
(2) केवल II कथन में अंतर्निहित है
(3) दोनों I और II कथन में अंतर्निहित है
(4) न तो I ना ही II कथन में अंतर्निहित है
Ans: (1)


100. निम्न कथन के साथ दो तर्क I तथा II दिये गये हैं‚ तय करें कि कौन सा तर्क मजबूत है और कौन सा कमजोर। उत्तर दीजिए : कथन : वाहन चलाते समय क्या मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध होना चाहिए? तर्क : I. हाँ‚ ज्यादातर समय यह दुर्घटना का कारण बनता है II. नहीं‚ मोबाइल उपयोग करने वालों के लिए आपात स्थिति में समस्या हो जायेगी
(1) केवल तर्क I मजबूत है
(2) केवल तर्क II मजबूत है
(3) दोनों I और II तर्क मजबूत है
(4) न तो I ना ही II तर्क मजबूत है
Ans: (1)


101. कथन : 1. सभी फल पेड़ हैं
2. कोई फूल‚ पेड़ नहीं है निष्कर्ष : I. कोई फूल‚ फल नहीं ह II. कुछ पेड़ फल हैं
(1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
(2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
(3) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है
(4) दोनों ही निष्कर्ष I तथा II अनुसरण करते हें
Ans: (4)


102. निम्न का उत्तर दीजिए : कथन : यदि वह बुद्धिमान है‚ तो वह नेट परीक्षा उत्तीर्ण करेगा। मान्यता : I. नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये उसे बुद्धिमान होना चाहिए। II. वह नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होगा।
(1) न तो I न ही II अन्तर्निहित है 1
(2) केवल मान्यता II अन्तर्निहित है
(3) या तो I या II अन्तर्निहित है
(4) दोनों I तथा II अन्तर्निहित है
Ans: (1)


103. दी गई आकृति में त्रिभुजों की कुल संख्या है : 
(1) 21 (2) 23
(3) 25 (4) 27
Ans: (4)


104. अनुक्रम 1039‚ 2247‚ 3455‚ 4663‚ …….का अगला पद है :
(1) 5772 (2) 5871 (3) 5782 (4) 5881
Ans: (2)


105. नीचे दिए गए अनुक्रम में आगे का पद है : 7Y, 26V, 63R, 124M, ……………
(1) 216G (2) 216H
(3) 215G (4) 215H
Ans: (3)


106. असंगत छांटिए :
(1) Cat (2) Cow (3) Goat (4) Pig
Ans: (3)


107. यदि “GYPSUM” को कूट संकेत में “MGSPYU” लिखा जाता है‚ “FATHER” को कूट संकेत में RFHTAE” लिखा जाता है‚ तो “BEYOND” को कूट संकेत में लिखा जायेगा-
(1) DBYOEN (2) NDEYBO
(3) DBOEYN (4) DBOYEN
Ans: (4)


108. A, B, C, D, E और F एक परिवार के 6 सदस्य हैं। पुरुषों की संख्या ध्Eिायों की संख्या के बराबर है। परिवार में एक पति-पत्नी की जोड़ी है। A और E, F के पेड़ फल फूल पुत्र हैं‚ तथा A बड़ा है। D दो बच्चों की माता है (एक पुत्र है और एक पुत्री है)। A का पुत्र B है। तब E की भतीजी है :
(1) C (2) D (3) F (4) A
Ans: (1)


109. प्रश्न में दिये गये चित्र को (X) से चिन्हित किया है। उसके पश्चात्‌ दिये गये चार वैकल्पिक चित्रों को (1), (2), (3) तथा (4) से चिन्हित किया गया है। यह चित्र जो (X) में पूर्णतया समाहित होकर एक वर्ग का निर्माण करे‚ है :
 (1) D (2) B
(3) C (4) A
Ans: (3)


110. एक 60 लीटर के मिश्रण में दूध तथा पानी का अनुपात 5:3 है। यदि इसका अनुपात 1 : 2 करना हो‚ तो मिश्रण में मिलाये जाने वाले पानी की मात्रा होगी :
(1) 17.5 लीटर (2) 22.5 लीटर
(3) 58.5 लीटर (4) 52.5 लीटर
Ans: (4)


111. गुणन (541 × 769 × 357) में इकाई का अंक क्या है?
(1) 7 (2) 5
(3) 3 (4) 1
Ans: (2)


112. 200 बल्बो को 4 घण्टे प्रति दिन जलाया जाता है और इसका 6 दिन का खर्च रु. 40 है। तो कितने बल्ब 3 घण्टे प्रति दिन जलाये जाने चाहिये ताकि 15 दिन का खर्च रु. 48 हो?
(1) 72 (2) 800
(3) 128 (4) 90
Ans: (3)


113. दो विद्यार्थी X और Y एक परीक्षा में सम्मिलित हुये। X ने Y के अंकों से 9 अंक ज्यादा प्राप्त किये तथा X के अंक दोनों विद्यार्थियों के अंकों के जोड़ का 56% थे। X तथा Y द्वारा प्राप्त अंक क्रमश: है :
(1) 39‚ 30 (2) 41‚ 32
(3) 42‚33 (4) 43‚ 34
Ans: (3)


114. समान वार्षिक ब्याज दर से रु. 15‚000 का 2 साल के चक्रवृद्धि (वार्षिक) ब्याज व सरल ब्याज का अन्तर रु. 96 है तो वार्षिक ब्याज दर है :
(1) 8% (2) 10%
(3) 12% (4) 7%
Ans: (1)


115. एक पिता ने क्रमश: 17 और 18 वर्ष की आयु के अपने दो पुत्रों के लिये दो सावधि जमाओ में रु. 16‚400 को इस प्रकार बाँटा कि दोनों को 20 वर्ष की आयु होने पर उन्हें समान धनराशि मिले। यदि चक्रवृद्धि ब्याज की दर 5% वार्षिक (वार्षिक गणना) हो‚ तो छोटे पुत्र के लिए कितनी धनराशि जमा करेगा?
(1) रु. 8000 (2) रु. 8,200
(3) रु. 8,400 (4) रु. 10,000
Ans: (1)


116. एचसीवी के अतिरिक्त अन्य वाहनों के वर्ष 2010- 11 की तुलना में 2013-14 में कितने प्रतिशत का परिवर्तन आया है? 
(1) 2.22% वृद्धि (2) 2C22% कमी
(3) 3.22% वृद्धि (4) 3.22% कमी
Ans: (1)


117. 2010-11 की तुलना में 2013-14 में कितने ज्यादा दो पहिया वाहन (निकटतम हजारों में) EU को निर्यात किये गये?
(1) 129 (2) 131 (3) 134 (4) 176
Ans: (*)


118. राजस्थान के राज्यपाल के रूप में श्री कल्याण सिंह की नियुक्ति के पूर्व‚ निम्नांकित में से कौन राज्य के कार्यवाहक राज्यपाल थे?
(1) ओ.पी. कोहली (2) रामनरेश यादव
(3) राम नाइक (4) मार्गरेट अल्वा
Ans: (3)


119. भामाशाह योजना के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :
(i) परिवार की सहमति से‚ 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी परिवार की कोई भी महिला परिवार की मुखिया घोषित की जा सकती है। (ii) भामाशाह नामांकन का पहला सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा किया जाता है।
(1) केवल (i) सही है।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) (i) एवं (ii) दोनों सही है।
(4) (i) एवं (ii) दोनों गलत है।
Ans: (1)


120. अनुप्रति योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(1) यह योजना अनुसूचित जाति की लड़कियों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
(2) यह योजना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कोचिंग प्रदान करती है।
(3) यह योजना अनुसूचित जाति के अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
(4) यह योजना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यालयी बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
Ans: (*)


121. मानव विकास प्रतिवेदन 2015 के अनुसरण में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
A. भारत का स्थान 188 देशों में 130वाँ है।
B. मानव विकास सूचकांक जीवन प्रत्याशा‚ शिक्षा और प्रतिव्यक्ति आय पर आधारित है।
C. ब्रिक्स के अन्य देशों के मुकाबले भारत निम्नतम स्थान पर है। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं? कूट :
(1) A और B केवल (2) B और C केवल
(3) केवल B (4) A, B और C तीनों
Ans: (4)


122. पहल (PAHAL) योजना के संदर्भ में सही उत्तर का चुनाव करें :
(1) यह जाम (JAM) का प्रथम प्रकार है।
(2) यह डीबीटी (DBT) के माध्यम से एलपीजी (LPG) अनुदान को हस्तान्तरण करती है।
(3) यह उपभोक्ताओं के बैंक खातों में एलपीजी अनुदान का सीधा हस्तान्तरण करती है।
(4) ये सभी सत्य हैं।
Ans: (4)


123. 1951-52 से 2015-16 की अवधि के किस वर्ष में स्थिर कीमतों पर भारत की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सर्वाधिक रही?
(1) 2015-16 (2) 2010-11
(3) 2007-08 (4) 2014-15
Ans: (3)


124. राजस्थान थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष है :
(1) 1986-87 (2) 1999-2000
(3) 2004-05 (4) 2011-12
Ans: (2)


125. ‘नया सवेरा’ है
(1) डोडा पोस्त से पूर्ण नशामुक्ति कार्यक्रम
(2) तम्बाकू से पूर्ण नशामुक्ति कार्यक्रम
(3) शराब से पूर्ण नशामुक्ति कार्यक्रम
(4) ये सभी
Ans: (4)


126. भामाशाह योजना की मुख्य विशेषताएँ हैं-
(i) प्रत्येक परिवार को परिवार की महिला मुखिया के नाम भामाशाह कार्ड जारी किया जाता है (ii) भामाशाह कार्ड महिला के बैंक खाते से जोड़ा जाता है (iii) विभिन्न नकद लाभों को लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जायेगा (iv) सभी गैर-नकद लाभों को भी लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जायेगा नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये :
(1) केवल (i) सही है
(2) (i) और (ii) सही है
(3) (i), (ii) और (iii) सही है
(4) (i), (ii), (iii) और (iv) सही है
Ans: (3)


127. राजस्थान में क्रियान्वित उस स्कीम का नाम बताइये जिसके अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति/विशेष पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य जाति के बी.पी.एल. अभ्यर्थी को अखिल भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा‚ राज्य की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने तथा आई.आई.टी. आई.आई.एम. एवं राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल कॉलेज में अभ्यर्थी के प्रवेश होने पर नकद प्रोत्साहन दिया जाता है।
(1) अनुप्रति योजना (2) छात्रवृत्ति स्कीम
(3) मैरिट कम मीन्स स्कीम (4) उच्च मेरिट छात्रवृत्ति
Ans: (1)


128. राजस्थान में कौन सा‚ मुख्यमंत्री शुभलक्ष्मी योजना का उद्देश्य नहीं है?
(1) बालिका जन्म को प्रोत्साहन देना
(2) बाल विवाह को रोकना
(3) बालिका जन्म के पंजीकरण को प्रोत्साहन देना
(4) गर्भवती बालिकाओं की सहायता करना
Ans: (4)


129. फरवरी 2016 में आयोजित हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
(1) 200 (2) 188
(3) 156 (4) 96
Ans: (2)


130. यूनाइटेड किंगडम को यूरोपीय संघ से अलग करने के लिए आंदोलन का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसने किया?
(1) बोरिस जान्सन (2) मार्क कार्नी
(3) जॉर्ज ओस्बोर्न (4) जयॉ-क्लांदे जूनकर
Ans: (1)


131. वर्ष 2015-16 में रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता की विजेता मुम्बई क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे?
(1) सूर्य कुमार यादव (2) श्रेयस अय्यर
(3) रोहित शर्मा (4) आदित्य तारे
Ans: (4)


132. भारत का कौन सा राज्य पहला ‘डिजिटल राज्य’ घोषित किया गया है?
(1) कर्नाटक (2) केरल
(3) महाराष्ट्र (4) गोवा
Ans: (2)


133. किस देश ने हाल ही में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान’ पुरस्कार प्रदान किया है?
(1) सऊदी अरब (2) उज्बेकिस्तान
(3) ईरान (4) अफगानिस्तान
Ans: (4)


134. उस स्थान का नाम पहचानिए‚ जहाँ 31 अक्टूबर‚ 2015 को राजस्थान की मुख्यमंत्री ने पहले ‘‘अन्नपूर्णा भंडार’’ का उद्‌घाटन किया था?
(1) चौमू (2) भंभौरी
(3) फागी (4) कोटपूतली
Ans: (2)


135. रियो पेरालिंपिक खेल‚ 2016 का आधिकारिक ‘मोटो’ क्या है?
(1) एक नया विश्व (2) आओ और खेलो
(3) खेलों में समानता (4) आओ साथ चले
Ans: (1)


136. 2016 रियो पैरालिंपिक खेलों में कुल कितने खेलों की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएँगी?
(1) 20 (2) 42
(3) 23 (4) 27
Ans: (3)


137. प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
A. योजना में निर्धनता रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान करती है
B. योजना के अन्तर्गत रु. 8000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है
C. योजना के अन्तर्गत प्रत्येक एलपीजी गैस कनेक्शन पर बीपीएल परिवार को रु. 2‚800 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है
D. योजना देश भर में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को लाभ पहुँचाएगी उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
(1) केवल A और B (2) केवल B और C
(3) केवल A, C और D (4) केवल A, B और D
Ans: (4)


138. राजस्थान राज्य में पहला द्रोणाचार्य पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ?
(1) करण सिंह (2) रिपुदमन सिंह
(3) गोपाल सैनी (4) परमजीत सिंह
Ans: (1)


139. प्रतिष्ठित टेबिल टेनिस चैम्पियनशिप एशियन कप- 2015 का आयोजन किया गया था?
(1) सवाई मानसिंह इनडोर स्टेडियम‚ जयपुर
(2) नेशनल स्पोट्‌र्स क्लब ऑफ इंडिया‚ मुंबई
(3) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम‚ नई दिल्ली
(4) नेताजी सुभाष इनडोर स्टेडियम‚ कोलकाता
Ans: (1)


140. राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के नवनिर्वाचित चेयरमैन हैं
(1) शिवचरण माली (2) धनराज चौधरी
(3) गोपाल सैनी (4) रामअवतार जाखड़
Ans: (2)


141. रियो ओलंपिक खेल‚ 2016 में कितनी स्पर्धाएं हुई?
(1) 396 (2) 326
(3) 306 (4) 296
Ans: (3)


142. पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाले प्रथम सौर-ऊर्जा चालित वायुयान का क्या नाम है?
(1) सोलर इंपल्स-1 (2) सोलर इंपल्स-3
(3) सोलर इंपल्स-2 (4) सोलर इंपल्स-4
Ans: (3)


143. 35वें राष्ट्रीय खेल‚ 2015 में राजस्थान ने जीते :
(1) 10 पदक (2) केवल एक स्वर्ण पदक
(3) तीन रजत पदक (4) 18 पदक
Ans: (4)


144. निम्न में से कथन असत्य है। बताइये :
(1) बम्बई राज्य गुजरात एवं महाराष्ट्र में विभाजित किया गया।
(2) मैसूर राज्य का नया नाम तमिलनाडु रखा गया।
(3) हिमाचल प्रदेश पहले संघ शासित प्रदेश की सूची में था।
(4) गोवा को दमन एवं दीव से अलग किया गया।
Ans: (2)


145. राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में‚ निम्नांकित में से किसका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है?
(1) मोहम्मद याकूब (2) यतींद्र सिंह
(3) डी.एस. तिवाड़ी (4) सी.आर. चौधरी
Ans: (3)


146. जिला दण्डनायक के रूप में जिला कलेक्टर की शक्तियाँ हैं
A. कानून व व्यवस्था बनाए रखना।
B. पुलिस पर नियन्त्रण रखना।
C. विदेशियों के पारपत्रों की जाँच करना।
D. भू-राजस्व एकत्र करना। कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए : कूट :
(1) A, B, C (2) A, C, D
(3) B, C, D (4) A, B, D
Ans: (1)


147. उच्च गति ग्रामीण ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जुड़ने वाला भारत का प्रथम जिला कौन सा है?
(1) कर्नाटक का बेगलुरु जिला
(2) मध्य प्रदेश का विदिशा जिला
(3) केरल का इडुक्की जिला
(4) महाराष्ट्र का पुणे जिला
Ans: (3)


148. निम्नलिखित में से कौन सी एक भारतीय नौसेना की नाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बी है?
(1) आई एन एस शिशुमार (2) आई एन एस शल्की
(3) आई एन एस चक्र (4) आई एन एस सिंधुवीर
Ans: (3)


149. निम्नलिखित में से भारतीय वायु सेना का कौन सा बिमान हवा से हवा में पुन: ईंधन भरने का कार्य करता है?
(1) सी- 17 ग्लोबमास्टर III
(2) इल्यूशिन 11-76
(3) इल्यूशिन 11.78
(4) सी.130 जे सुपर हरक्यूलिस
Ans: (3)


150. नैनो तकनीक के निम्नलिखित उत्पादों/उदाहरणों को नैनो तकनीक की चार पीढ़ियों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए [1 → IV] एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(1) एयरोसोल (2) 3-डी नेटवर्किंग
(3) आण्विक विनिर्माण (4) लक्षित दवाएँ कूट :
(1) A, B, C, D (2) D, A, B, C
(3) A, D, B, C, (4) D, A, C, B
Ans: (3)

Rate Now post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page