june 2023

Current Affairs in Hindi – 01 June 2023

Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, 01 June 2023 Current Affairs Quiz, June 2023 Current Affairs Quiz, June 2023 हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी

01 June 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं। हमारा Current Affairs 2023 In Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

Current Affairs in Hindi Quiz

 

Q1. निम्नलिखित में से किस देश ने CAVA महिला चैलेंज कप 2023 का खिताब जीत लिया है?

[A] भारत

[B] नेपाल

[C] श्रीलंका

[D] कजाकिस्तान

Show Answer

Ans: [A] भारत

Solution:- भारतीय महिला टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए काठमांडू में आयोजित कावा (सेन्ट्रल एशियाई वॉलीबॉल संघ) वॉलीबॉल चैलेंज कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान को सीधे सेटों में 3-0 (25-15, 25-22, 25-18) से हराया।

इस टूर्नामेंट में कुल आठ देशों ने हिस्सा लिया था।प्रतियोगिता में कजाखस्तान उपविजेता, नेपाल तीसरे, उज्बेकिस्तान चौथे, श्रीलंका पांचवें, किर्गिस्तान छठे, मालदीव सातवें और बांग्लादेश आठवें स्थान पर रहा। टूर्नामेंट का आयोजन नेपाल वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा मध्य एशियाई वॉलीबॉल एसोसिएशन (CAVA) और एशियाई वॉलीबॉल परिसंघ (AVC) के तत्वावधान में किया गया था।

 

Q2. 4 जुलाई को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के देशों के प्रमुखों के 22वें शिखर सम्मेलन की मेज़बानी निम्नलिखित में से कौनसा देश करेगा?

[A] चीन

[B] रूस

[C] भारत

[D] कजाकिस्तान

Show Answer

Ans: [C] भारत

Solution:- भारत 4 जुलाई, 2023 को शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के देशों के प्रमुखों के 22वें शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। बैठक वर्चुअली आयोजित होगी जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे।

 

Q3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में “मो घरा” नामक एक नई आवास योजना की घोषणा की है?

[A] केरल

[B] प. बंगाल

[C] ओडिसा

[D] तमिलनाडु

Show Answer

Ans: [C] ओडिसा

Solution:- ओडिशा सरकार ने हाल ही में “मो घरा” नामक एक नई आवास योजना की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य कच्चे घरों को पक्के घरों में बदलना है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए दो साल की अवधि में लगभग 2,150 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। इस योजना के तहत, पात्र लाभार्थी 3 लाख रुपये तक का आवास ऋण प्राप्त कर सकते हैं। ऋण के लिए चुकौती की अवधि 10 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

Q4. प्रतिवर्ष किस दिन को दुनिया भर में विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है?

[A] 31 मई

[B] 01 जून

[C] 02 जून

[D] 03 जून

Show Answer

Ans: [B] 01 जून

Solution:- प्रत्येक वर्ष 01 जून को दुनिया भर में विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य एवं कृषि संगठन ने इस विशेष दिवस की शुरुआत की थी।विश्व दुग्ध दिवस 2023 की थीम “आनंद डेयरी” है।

 

Q5. टीना टर्नर जिनका हाल ही में 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, किस पेशे से सम्बंधित थी?

[A] राजनीति

[B] वैज्ञानिक

[C] उपन्यासकार

[D] गायिका

Show Answer

Ans: [D] गायिका

Solution:- राक ‘एन’ रोल की रानी के नाम से मशहूर अमेरिका में जन्मी गायिका टीना टर्नर का हाल ही में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उनको सर्वकालीन महान रिकार्डिंग कलाकारों में एक माना जाता है। टर्नर ने अपना करियर पिछली शताब्दी के छठे दशक में शुरू किया था। यह राक ‘एन’ रोल का शुरुआती दौर था। उनका एक प्रसिद्ध गाना है-व्हाट्स लव गाट टू डू विथ इट? इसमें उन्होंने प्यार को सेकेंड हैंड इमोशन बताया है।

 

current affairs in hindi

June 2023 Current Affairs Quiz

May 2023 Current Affairs Quiz PDF

 

For any issues/suggestions about this post, please mail us at: [email protected]

Rate Now post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page