07 July 2023 Current Affairs MCQs in Hindi

07 July 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, Hindi Current Affairs Quiz, July 2023 Current Affairs Quiz, हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी। करेंट अफेयर्स हमारी एक नई पहल है जिसमे हर रोज आपको 5 महत्वपूर्ण सवालों का ऑनलाइन टेस्ट एकदम निःशुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
July 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।
करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
हमारा Current Affairs 2023 in Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

07 July 2023 Current Affairs MCQs

 

 

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मो जंगल जामी योजना शुरू की है?
[A] ओडिशा
[B] तमिलनाडु
[C] आंध्रप्रदेश
[D] कर्नाटक

Show Answer


Ans: [A] ओडिशा
Solution:- ओडिशा सरकार ने मो जंगल जामी योजना शुरू की है जिसका उद्देश्य राज्य के ज़िलों में आदिवासियों और वनवासियों के बीच वन अधिकारों को बढ़ावा देना है। यदि इस योजना को लागू किया जाता है तो ओडिशा केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित व्यक्तिगत अधिकारों के अतिरिक्त सामुदायिक वन अधिकारों को मान्यता देने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा। इस योजना का उद्देश्य लाभार्थियों को उनके अधिकारों के अनुसार भूमि का स्वामित्व तथा वन संसाधनों तक पहुँच प्रदान कर अनुसूचित जनजाति और वन क्षेत्र में रहने वाली आबादी के लिये आजीविका एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ओडिशा में बड़ी संख्या में ऐसे गाँव और अनुसूचित जनजाति परिवार हैं जिन्हें इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Q. हाल ही में जारी हुए ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) 2023 में भारत कौनसे स्थान पर है?
[A] 91वें
[B] 101वें
[C] 111वें
[D] 126वें

Show Answer


Ans: [D] 126वें
Solution:- हाल ही में इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी हुए ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) 2023 के अनुसार, दुनिया के 163 देशों की रैंकिंग में भारत को 126वें स्थान पर रखा गया है। इस रैंकिंग में आइसलैंड को सबसे शांतिपूर्ण देश माना गया है जिसके बाद डेनमार्क, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रिया हैं। इस सूची में अफगानिस्तान को अंतिम स्थान पर रखा गया है जबकि यमन 162वें और सीरिया 161वें स्थान पर है।

 

Q. बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) का अध्यक्ष हाल ही में किसे चुना गया है?
[A] आधव अर्जुन
[B] गोविंदराज सिंह
[C] कुलविंद्र सिंह गिल
[D] विनोद भट्टाचार्य

Show Answer


Ans: [A] आधव अर्जुन
Solution:- तमिलनाडु बास्केटबॉल एसोसिएशन (TNBA) के अध्यक्ष आधव अर्जुन को बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। आधव ने 39 में से प्रभावशाली 38 वोट हासिल कर मौजूदा अध्यक्ष के गोविंदराज को हराया। पूर्व खिलाड़ी और मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल को महासचिव चुना गया।

 

Q. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने किस पूर्व क्रिकेटर को सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
[A] अजीत अगरकर
[B] वीरेंद्र सहवाग
[C] राहुल द्रविड़
[D] अनिल कुंबले

Show Answer


Ans: [A] अजीत अगरकर
Solution:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अजीत अगरकर को सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये पद पिछले 5 महीनों से खाली था। पूर्व चेयरमैन चेतन शर्मा के फरवरी में स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद से नए सेलेक्टर की खोज जारी थी।चेतन शर्मा के बाद उनकी जगह शिव सुंदर दास को इंटरिम सेलेक्टर बनाया गया था। ऐसे में बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर बना दिया है।

 

Q. निम्नलिखित में से कौनसा देश प्लास्टिक उत्पाद बैग पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है?
[A] बांग्लादेश
[B] न्यूज़ीलैंड
[C] कनाडा
[D] भारत

Show Answer


Ans: [B] न्यूज़ीलैंड
Solution:- न्यूज़ीलैंड ने फलों और सब्जियों के संग्रह के लिए सुपरमार्केट में आमतौर पर उपयोग की जाने वाली पतली प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
न्यूजीलैंड सुपरमार्केट में प्लास्टिक उत्पाद बैग पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है। यह कदम, 01 जुलाई 2023 को लागू हुआ है जो कि सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ सरकार के व्यापक अभियान में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।

 

 

07 july 2023 Current Affairs
07 july 2023 Current Affairs

 

करेंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न, दिन-प्रतिदिन के घटनाओं पर आधारित होते हैं इसलिए इस पर खाश ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक घटना-चक्र और उन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हिन्दी माध्यम में प्रस्तुत किया है, जो कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Drishti Current Affairs के माध्यम से आप वर्तमान समय में घटित घटनाओं पर आधारित GK Questions And Answers की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही Today Current Affairs Pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।
प्रतिदिन हिंदी में करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) पढने के लिए आप इस पेज से जुड़े रह सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होंगी।
हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी Current Affairs in Hindi पसंद आए होंगे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करके उनकी भी मदद करें। | Daily Current Affairs Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और इसी तरह आपके लिए हम आगे भी बेहतरीन करेंट अफेयर्स के शानदार प्रश्नो का संग्रह लाते रहेंगे।
07 july 2023 Current Affairs
Current Affairs
4.4/5 - (28 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page