06 July 2023 Current Affairs MCQs in Hindi

06 July 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, Hindi Current Affairs Quiz, July 2023 Current Affairs Quiz, हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी। करेंट अफेयर्स हमारी एक नई पहल है जिसमे हर रोज आपको 5 महत्वपूर्ण सवालों का ऑनलाइन टेस्ट एकदम निःशुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
July 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।
करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
हमारा Current Affairs 2023 in Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

06 July 2023 Current Affairs MCQs

 

Q. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में ‘पॉइंट्स ऑफ लाइट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
[A] ऋषि सुनक
[B] राजिंदर सिंह धट्ट
[C] सुखविंदर सिंह
[D] बलजिंदर सिंह रंधावा

Show Answer


Ans: [B] राजिंदर सिंह धट्ट
Solution:- ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने वाले अंतिम जीवित सिख सैनिकों में से एक राजिंदर सिंह धट्ट को ‘पॉइंट्स ऑफ लाइट’ अवार्ड से सम्मानित किया है।
101 वर्षीय धट्ट को उनकी सेवा और ब्रिटिश भारतीय युद्ध के दिग्गजों को एक साथ लाने में मदद करने के लिए सम्मानित किया गया है। बता दें कि राजिंदर सिंह धट्ट अविभाजित भारतीय पूर्व सैनिक संघ को चलाते हैं। 1963 से दक्षिण-पश्चिम लंदन के हाउंस्लो में रहने वाले धट्ट का जन्म 1921 में विभाजन-पूर्व भारत में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान मित्र देशों की सेनाओं के साथ लड़ाई लड़ी थी।

 

Q. हाल ही में ‘स्टार्टअप20 शिखर सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ पर किया गया?
[A] अहमदाबाद
[B] गुरुग्राम
[C] नई दिल्ली
[D] चंडीगढ़

Show Answer


Ans: [B] गुरुग्राम
Solution:- हाल ही में हाल ही में हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में ‘स्टार्टअप20 शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। दो दिन के इस सम्‍मेलन में वैश्विक स्‍टार्टअप तंत्र में नवाचार, सहयोग, ज्ञान बांटने तथा महत्‍वपूर्ण गठबंधनों को प्रोत्‍साहन देने पर जोर दिया गया।
समापन समारोह में स्‍टार्टअप-20 के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर चिंतन वैष्‍णव ने अगले साल जी-20 की अध्‍यक्षता के लिए ब्राजील को अधिकारिक रूप से कमान सौंपी। ब्राजील ने 2024 में स्‍टार्टअप-20 प्रयास को जारी रखने का संकल्‍प लिया। सउदी अरब इस साल तक स्‍टार्टअप तंत्र में प्रतिवर्ष दस खरब डॉलर की राशि आवंटित करने के स्‍टार्टअप-20 के आह्वान का अनुमोदन और समर्थन करने वाले पहले देश के रूप में उभरा।

 

Q. हाल ही में किसने भारत का ‘6G इंटरनेट अलायंस’ लॉन्च किया है?
[A] श्री नरेन्द्र मोदी
[B] पीयूष गोयल
[C] द्रौपदी मुर्मू
[D] अश्विनी वैष्णव

Show Answer


Ans: [D] अश्विनी वैष्णव
Solution:- हाल ही में भारत के यूनियन आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने भारत का ‘6G इंटरनेट अलायंस’ लॉन्च किया है।यह अलायंस भारत में नयी टेलीकॉम तकनीक और 6G के विकास के लिए काम करेगा।
Bharat 6G Alliance के तहत सार्वजनिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और अन्य विभाग साथ आकर 6G को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। Bharat 6G Alliance अगले दशक में उभरती टेलीकॉम टेक्नोलॉजी और प्लैटफाॅर्म्स के विभिन्न पहलुओं पर गाइड करेगा और भारत को 2030 तक 6जी टेक्नोलॉजी और मैनुफैक्चरिंग में अग्रणी योगदान करने में सक्षम बनाएगा।

 

Q. हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर क्या रख दिया है?
[A] गुरुग्राम सिटी सेंटर
[B] मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम
[C] मिलेनियम सिटी सेंटर
[D] वंदे भारत सिटी सेंटर

Show Answer


Ans: [B] मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम
Solution:- हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम’ रख दिया है। ‘हुडा सिटी सेंटर’ का नाम डीएमआरसी ने एक दिन में तीन बार बदला। सबसे पहले हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम गुरुग्राम सिटी सेंटर किया गया। कुछ घंटे बाद ही इसका नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर किया गया। कुछ देर बाद तीसरी बार नाम में संशोधन किया गया और नया नाम मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम रखा गया।

गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन मेट्रो आखिरी स्टेशन है। यह स्टेशन 21 जून 2010 को शुरू हुआ था। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन करीब एक लाख लोग यात्रा करते हैं। दिल्ली मेट्रो का एलिवेटेड यह स्टेशन शहर का सबसे व्यस्त स्पॉट और जंक्शन है। यहां तीन गेट से प्रवेश कर सकते है। इसे जाम फ्री बनाने के लिए जीएमडीए द्वारा इसके नजदीक में फ्लाईओवर और अंडरपास का भी निर्माण किया गया।
गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो के कुल पांच स्टेशन में गुरु द्रोणाचार्य, सिकंदरपुर, एमजी रोड,एफको चौक और गुरुग्राम सिटी सेंटर शामिल है। इससे पहले भी गुरुग्राम में कई स्थानों के नाम में बदलाव किया गया है।

 

Q. हाल ही में किसने सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के अतिरिक्त सचिव के रूप में पदभार संभाला है?
[A] पी. एम. प्रसाद
[B] तेजिंदर सिंह
[C] अतुल आनंद
[D] परविंद्र सिंह

Show Answer


Ans: [C] अतुल आनंद
Solution:- वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने 3 जुलाई को सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव का पदभार संभाला। यह पद पहले लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी के पास था, जो 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए।
वाइस एडमिरल आनंद को 1 जनवरी 1988 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (71वां कोर्स, डेल्टा स्क्वाड्रन) के पूर्व छात्र हैं; रक्षा सेवा कमान और स्टाफ कॉलेज, मीरपुर (बांग्लादेश) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली। उन्होंने एशिया पैसिफिक सेंटर ऑफ सिक्योरिटी स्टडीज, हवाई, अमेरिका में उन्नत सुरक्षा सहयोग पाठ्यक्रम में भी भाग लिया है।

 

 

06 july 2023 Current Affairs
06 july 2023 Current Affairs

 

करेंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न, दिन-प्रतिदिन के घटनाओं पर आधारित होते हैं इसलिए इस पर खाश ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक घटना-चक्र और उन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हिन्दी माध्यम में प्रस्तुत किया है, जो कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Drishti Current Affairs के माध्यम से आप वर्तमान समय में घटित घटनाओं पर आधारित GK Questions And Answers की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही Today Current Affairs Pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।
प्रतिदिन हिंदी में करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) पढने के लिए आप इस पेज से जुड़े रह सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होंगी।
हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी Current Affairs in Hindi पसंद आए होंगे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करके उनकी भी मदद करें। | Daily Current Affairs Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और इसी तरह आपके लिए हम आगे भी बेहतरीन करेंट अफेयर्स के शानदार प्रश्नो का संग्रह लाते रहेंगे।
06 july 2023 Current Affairs
Current Affairs
4.4/5 - (28 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page