june 2023

14 June 2023 Current Affairs in Hindi

14 June 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, 14 June 2023 Current Affairs Quiz, June 2023 Current Affairs Quiz, June 2023 हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी।

14 June 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

हमारा Current Affairs 2023 In Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

14 June 2023 Current Affairs in Hindi Quiz

 

Q1. हाल ही में अंडर 20 विश्व कप फुटबॉल का खिताब किस देश ने जीत लिया है?
[A] इटली
[B] ब्राजील
[C] उरुग्वे
[D] फ्रांस

Show Answer


Ans: [C] उरुग्वे
Solution:- उरूग्वे ने इटली को 1-0 से हराकर पहली बार अंडर 20 विश्व कप फुटबॉल खिताब जीत लिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में पिछली चार बार से यूरोपीय टीमों की जीत का सिलसिला भी टूट गया। उरूग्वे 1997 और 2013 में फाइनल हार चुका है। दक्षिण अमेरिका से आखिरी बार 2011 में ब्राजील ने खिताब जीता था । इससे पहले इस्राइल ने दक्षिण कोरिया को 3 . 1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया ।

 

Q2. हाल ही में एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने हेतु कितने डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
[A] 130 मिलियन डॉलर
[B] 100 मिलियन डॉलर
[C] 150 मिलियन डॉलर
[D] 160 मिलियन डॉलर

Show Answer


Ans: [A] 130 मिलियन डॉलर
Solution:- 08 जून, 2023 को भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई तक पहुंच में सुधार और हिमाचल प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी कृषि व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए 130 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के बाद हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के किसानों को आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस परियोजना से राज्य के सात जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में कम से कम 15,000 किसान परिवारों की आय और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति सहिष्णुता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

Q3. भारत और किस देश के मध्य होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स एकुवेरिन” का 12वां संस्करण हाल ही में चौबटिया, उत्तराखंड में शुरू हुआ है?
[A] श्रीलंका
[B] इंडोनेशिया
[C] म्यांमार
[D] मालदीव

Show Answer


Ans: [D] मालदीव
Solution:- हाल ही में भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के मध्य होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स एकुवेरिन” के 12वें संस्करण की शुरुआत 11 जून 2023 को चौबटिया, उत्तराखंड में हुई।
‘मित्र’अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है। भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेगी।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के कहे अनुसार काउंटर इंसर्जेंसी/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देना है। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सामरिक स्तर पर दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान रहेगा।

 

Q4. निम्नलिखित में से किस क्रिकेटर को मई के लिए “ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ” के रूप में चुना गया है?
[A] विराट कोहली
[B] बाबर आजम
[C] हैरी टेक्टर
[D] जोस बटलर

Show Answer


Ans: [C] हैरी टेक्टर
Solution:- आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर को मई 2023 के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। इस सम्मान को पाने वाले वह आयरलैंड के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शंटो को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता।
टेक्टर आयरलैंड क्रिकेट टीम के उभरते हुए बल्लेबाजों में से एक हैं और हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अपना बेहतरीन फॉर्म भी दिखाया था। टेक्टर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 113 गेंदों पर 10 छक्के व 7 चौकोँ की मदद से 140 रन बनाकर आयरलैंड को खराब शुरुआत से उबरने में मदद की थी। वहीं तीसरे व आखिरी वनडे मुकाबले में उन्होंने 45 रन बनाए थे और इस सीरीज का समापन शानदार तरीके से किया था।

 

Q5. किस देश की महिला क्रिकेटर थिपैचा पुतथावोंग को मई 2023 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है?
[A] जापान
[B] ज़िम्बाब्वे
[C] थाईलैंड
[D] नेपाल

Show Answer


Ans: [C] थाईलैंड
Solution:- थाईलैंड की 19 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी थिपैचा पुतथावोंग को मई 2023 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने मई में कंबोडिया के नोम पेन्ह में दक्षिण पूर्व एशियाई (एसईए) खेलों में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम अपने देश को स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

14 june 2023
14 June 2023 Current Affairs in Hindi

 

 

करेंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न, दिन-प्रतिदिन के घटनाओं पर आधारित होते हैं इसलिए इस पर खाश ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक घटना-चक्र और उन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हिन्दी माध्यम में प्रस्तुत किया है, जो कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Current Affairs के माध्यम से आप वर्तमान समय में घटित घटनाओं पर आधारित GK Questions And Answers की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही Today Current Affairs Pdf  डाउनलोड कर सकते हैं।

करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।

प्रतिदिन हिंदी में करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) पढने के लिए आप इस पेज से जुड़े रह सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होंगी।

हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी  Current Affairs in Hindi पसंद आए होंगे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करके उनकी भी मदद करें।  | Daily Current Affairs Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और इसी तरह आपके लिए हम आगे भी बेहतरीन करेंट अफेयर्स के शानदार प्रश्नो का संग्रह लाते रहेंगे।

 

14 june 2023
14 june 2023 Current Affairs

 

4.3/5 - (26 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page