june 2023

13 June 2023 Current Affairs in Hindi

13 June 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, 13 June 2023 Current Affairs Quiz, June 2023 Current Affairs Quiz, June 2023 हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी।

13 June 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

हमारा Current Affairs 2023 In Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

13 June 2023 Current Affairs in Hindi Quiz

 

 

Q1. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का हाल ही में निधन हो गया है?
[A] जर्मनी
[B] इटली
[C] फ्रांस
[D] जापान

Show Answer


Ans: [B] इटली
Solution:- यूरोप के अहम देश इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे और 10 जून को ही उन्‍हें मिलान के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।बर्लुस्कोनी कुछ समय से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। हाल ही में उन्हें फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। बर्लुस्‍कोनी इटली के सबसे अमीर नेता थे और राजनीति में आने से पहले वह देश के मीडिया टायकून रहे थे।
बर्लुस्कोनी तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। वह पहली बार सन् 1994 में देश के पीएम बने थे।

Q2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में BSF का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
[A] नितिन अग्रवाल
[B] विवेक पटेल
[C] अनिल अग्रवाल
[D] दिनेश चौधरी

Show Answer


Ans: [A] नितिन अग्रवाल
Solution:- केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से केरल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है।पंकज कुमार सिंह के 31 दिसंबर, 2022 को र‍िटायर होने के बाद से करीब 5 माह से बीएसएफ प्रमुख का पद रिक्त था।
अग्रवाल वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय में संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं।

Q3. हाल ही में किस देश की क्रिकेट टीम सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है?
[A] भारत
[B] इंग्लैंड
[C] ऑस्ट्रेलिया
[D] न्यूज़ीलैंड

Show Answer


Ans: [C] ऑस्ट्रेलिया
Solution:- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हरा दिया है।इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है जिसमें वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शामिल है। वहीं, भारत को लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

Q4. निम्नलिखित में से कौन हाल ही में पुरुषों के टेनिस इतिहास में सर्वाधिक (23) ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं?
[A] राफेल नडाल
[B] कैस्पर रूड
[C] रोजर फेडरर
[D] नोवाक जोकोविच

Show Answer


Ans: [D] नोवाक जोकोविच
Solution:- नोवाक जोकोविच टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पुरूष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फ्रेंच ओपन फाइनल में कैस्पर रूड को हराकर 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल को पीछे छोड़ दिया। सर्बिया के 36 वर्ष के जोकोविच ने तीन घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। वह नडाल से एक खिताब आगे और अब टेनिस को अलविदा कह चुके रोजर फेडरर से तीन खिताब आगे हो गए।
वह टेनिस के इतिहास में हर ग्रैंडस्लैम कम से कम तीन बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दस ऑस्ट्रेलियाई ओपन, सात विंबलडन और तीन अमेरिकी ओपन जीते हैं।

Q5. केंद्र सरकार ने हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया है?
[A] अमित अग्रवाल
[B] श्याम जगन्नाथन
[C] संजीव कुमार चढ़ा
[D] सुबोध कुमार सिंह

Show Answer


Ans: [A] अमित अग्रवाल
Solution:- केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया है। अमित अग्रवाल (1993 बैच) और सुबोध कुमार सिंह (1997 बैच) छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

 

13 june 2023
13 June 2023 Current Affairs in Hindi

 

14 June 2023 Current Affairs in Hindi

करेंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न, दिन-प्रतिदिन के घटनाओं पर आधारित होते हैं इसलिए इस पर खाश ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक घटना-चक्र और उन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हिन्दी माध्यम में प्रस्तुत किया है, जो कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Current Affairs के माध्यम से आप वर्तमान समय में घटित घटनाओं पर आधारित GK Questions And Answers की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही Today Current Affairs Pdf  डाउनलोड कर सकते हैं।

करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।

प्रतिदिन हिंदी में करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) पढने के लिए आप इस पेज से जुड़े रह सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होंगी।

हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी  Current Affairs in Hindi पसंद आए होंगे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करके उनकी भी मदद करें।  | Daily Current Affairs Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और इसी तरह आपके लिए हम आगे भी बेहतरीन करेंट अफेयर्स के शानदार प्रश्नो का संग्रह लाते रहेंगे।

 

13 june 2023
13 june 2023 Current Affairs

 

4.3/5 - (25 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page