21 June 2023 Current Affairs MCQs in Hindi

21 June 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, Hindi Current Affairs Quiz, June 2023 Current Affairs Quiz,  हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी। करेंट अफेयर्स हमारी एक नई पहल है जिसमे हर रोज आपको 5 महत्वपूर्ण सवालों का ऑनलाइन टेस्ट एकदम निःशुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
June 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।
करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
हमारा Current Affairs 2023 in Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

 

21 June 2023 Current Affairs MCQs

 

Q1. भारत ने हाल ही में किस देश को स्वदेश निर्मित मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की है?
[A] बांग्लादेश
[B] वियतनाम
[C] इंडोनेशिया
[D] श्रीलंका

Show Answer


Ans: [B] वियतनाम
Solution:- हाल ही में भारत ने वियतनाम को स्वदेश निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की है। यह मिसाइल वियतनाम पीपल्स नेवी की क्षमताओं को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 19 जून, 2023 को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ बातचीत की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने इस दिशा में जारी प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

दोनों मंत्रियों ने सहयोग के वर्तमान क्षेत्रों विशेष रूप से उद्योग संबंधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा और बहुराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के साधनों की पहचान की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेश निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की।

Q2. हाल ही में भारत की खुफिया एजेंसी “RAW” के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
[A] रवि सिन्हा
[B] विनोद शुक्ला
[C] विवेक शर्मा
[D] डॉ वी एस अरोड़ा

Show Answer


Ans: [A] रवि सिन्हा
Solution:- आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। वह सामंत गोयल का स्थान लेंगे।
छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

 

Q3. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?
[A] 18 जून
[B] 19 जून
[C] 20 जून
[D] 21 जून

Show Answer


Ans: [D] 21 जून
Solution:- विश्वभर में प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन का उद्देश्य योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के कई फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर के लोगों को इस प्राचीन अभ्यास को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का विचार भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान प्रस्तावित किया गया था। योग की सार्वभौमिक अपील और समग्र प्रकृति को स्वीकार करते हुए, मोदी ने सुझाव दिया कि एक समर्पित दिवस की स्थापना की जाए। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। उद्घाटन समारोह 21 जून, 2015 को हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘योग फॉर वसुधैव कुटुम्बकम’ है।

 

Q4. निम्नलिखित में से कौन हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला संघीय न्यायधीश बनी है ?
[A] नुसरत चौधरी
[B] रूकसाना बानो
[C] आबिदा बानो
[D] अर्शिया अल्ताफ

Show Answer


Ans: [A] नुसरत चौधरी
Solution:- हाल ही में ‘नुसरत चौधरी’ संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला संघीय न्यायधीश बनी है। उनकी नियुक्ति को लेकर सीनेट में मतदान हुआ, जिसमें 50-49 के अनुपात में मतदान से उनके नाम की पुष्टि हुई। वह न्यूयॉर्क में ब्रूकलीन संघीय अदालत में न्यायाधीश का पदभार संभालेंगी। इससे पहले वह 2008 से 2020 तक एसीएलयू के राष्ट्रीय कार्यालय में कार्यरत थीं।

 

Q5. हाल ही में 2021 के गाँधी शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
[A] गीता प्रेस, गोरखपुर
[B] विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी
[C] अक्षय पात्र, बेंगलुरु
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer


Ans: [A] गीता प्रेस, गोरखपुर
Solution:- गीता प्रेस, गोरखपुर को “अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान” के लिए 2021 के गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गीता प्रेस को पुरस्कार देने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा लिया गया था।

गांधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा 1995 में महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी द्वारा समर्थित आदर्शों को श्रद्धांजलि के रूप में स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक उत्तम पारंपरिक हस्तशिल्प/हथकरघा वस्तु शामिल है।

 

 

21 june 2023 Current Affairs
21 june 2023 Current Affairs
करेंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न, दिन-प्रतिदिन के घटनाओं पर आधारित होते हैं इसलिए इस पर खाश ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक घटना-चक्र और उन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हिन्दी माध्यम में प्रस्तुत किया है, जो कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Drishti Current Affairs के माध्यम से आप वर्तमान समय में घटित घटनाओं पर आधारित GK Questions And Answers की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही Today Current Affairs Pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।
प्रतिदिन हिंदी में करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) पढने के लिए आप इस पेज से जुड़े रह सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होंगी।
हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी Current Affairs in Hindi पसंद आए होंगे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करके उनकी भी मदद करें। | Daily Current Affairs Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और इसी तरह आपके लिए हम आगे भी बेहतरीन करेंट अफेयर्स के शानदार प्रश्नो का संग्रह लाते रहेंगे।
21 june 2023 Current Affairs
Current Affairs
4.4/5 - (28 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page