21 July 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, Hindi Current Affairs Quiz, July 2023 Current Affairs Quiz, हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी। करेंट अफेयर्स हमारी एक नई पहल है जिसमे हर रोज आपको 5 महत्वपूर्ण सवालों का ऑनलाइन टेस्ट एकदम निःशुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
July 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।
करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
हमारा Current Affairs 2023 in Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।
21 July 2023 Current Affairs MCQs
Q. केंद्र सरकार ने निम्नलिखित में से किसे रेलवे सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त किया है?
[A] मनोज सिन्हा
[B] मनोज यादव
[C] दीपक पायल
[D] संजय चन्द्र
Show Answer
Ans: [B] मनोज यादव
Solution:- केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है। हरियाणा कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनोज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे संजय चंदर का स्थान लेंगे।वह 31 जुलाई, 2025 तक अपनी सेवा देंगे।
Q. निम्नलिखित में से किस शहर को QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2024 रैंकिंग में छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय शहर के रूप में चुना गया है?
[A] मुम्बई
[B] नई दिल्ली
[C] कोलकाता
[D] चेन्नई
Show Answer
Ans: [A] मुम्बई
Solution:- मुंबई को QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2024 रैंकिंग में छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय शहर के रूप में चुना गया है। हालांकि, इसकी वैश्विक रैंकिंग 118 है। इस लिस्ट में मुंबई के बाद दिल्ली है, जिसे 132वीं वैश्विक रैंक मिली है। वहीं, बेंगलुरु को 147 और चेन्नई को 151 से 160 के बीच रैंक मिली है।
दुनियाभर में छात्रों के लिए लंदन पहले स्थान पर है, जिसे सबसे ज्यादा छात्रों से प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के भी 2-2 शहरों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इसके अलावा कनाडा और यूनाइटेड स्टेट्स के 3-3 शहरों ने टॉप-20 में जगह बनाई है।
Q. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में प्रतिष्ठित ‘एनी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?
[A] थलप्पिल प्रदीप
[B] टी. एस. सोमपाल
[C] एस. के. वेणुगोपाल
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर, प्रदीप को उन्नत सामग्रियों का उपयोग करके किफायती स्वच्छ पानी पर उनके काम के लिए मान्यता दी गई है। उन्होंने पानी से जहरीले प्रदूषकों को हटाने के लिए उन्नत टिकाऊ और सस्ती नैनोस्केल सामग्री की खोज की।
Ans: [A] थलप्पिल प्रदीप
Solution:- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप ने प्रतिष्ठित ‘एनी अवार्ड’ जीता है, जिसे ऊर्जा और पर्यावरण में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए शीर्ष वैश्विक सम्मानों में से एक माना जाता है।
Q. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया है?
[A] नीरजा चौधरी
[B] श्रीमती अनिता महाजन
[C] निवृति राय
[D] विशाखा दत्त
Show Answer सुश्री राय को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
Ans: [C] निवृति राय
Solution:- निवृति राय को इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया। वे वैश्विक व्यापार एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हैं। इससे पूर्व वह इंटेल इंडिया का नेतृत्व कर रही थी।
इन्वेस्ट इंडिया :- यह भारत सरकार की आधिकारिक निवेश संवर्धन एवं सुविधा प्रदाता एजेंसी है। इसकी स्थापना वर्ष 2009 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के तहत एक गैर-लाभकारी उद्यम के रूप में की गई।
Q. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में हंगरी में सुपर जीएम शतरंज टूर्नामेंट 2023 जीता है?
[A] आर प्रज्ञाननंदा
[B] एम अमीन तबाताबाई
[C] सानन स्जुगीरोव
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Ans: [A] आर प्रज्ञाननंदा
Solution:- भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने हंगरी में सुपर जीएम शतरंज टूर्नामेंट 2023 का खिताब जीता।
17 वर्षीय प्रज्ञाननंदा ने 10 खिलाड़ियों के बीच खेली गई इस प्रतियोगिता में 6.5 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वह एम अमीन तबाताबेई (ईरान) और रूस के सानान सजुगिरोव से एक अंक आगे रहे।
प्रज्ञाननंदा ने पांच जीत दर्ज कीं, तीन मैच ड्रॉ कराए और उन्हें टूर्नामेंट में केवल एक हार का सामना करना पड़ा। यह हार उन्हें पांचवें दौर में अमीन तबताबाई के हाथों मिली।
करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।
