19 June 2023 Current Affairs MCQs in Hindi

19 June 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, 19 June 2023 Current Affairs Quiz, June 2023 Current Affairs Quiz, June 2023 हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी। दृष्टि करेंट अफेयर्स हमारी एक नई पहल है जिसमे हर रोज आपको 5 महत्वपूर्ण सवालों का ऑनलाइन टेस्ट एकदम निःशुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
19 June 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।
करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
हमारा Current Affairs 2023 In Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

 

19 June 2023 Current Affairs MCQs

Q1. हाल ही में किसने भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन की चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?
[A] गुरबचन सिंह रंधावा
[B] बृजभूषण शरण सिंह
[C] मनप्रीत सिंह
[D] राज्यवर्धन सिंह राठौड़.

Show Answer


Ans: [A] गुरबचन सिंह रंधावा
Solution:- भारत के महान ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी गुरबचन सिंह रंधावा ने बढ़ती उम्र के कारण भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की चयन समिति से इस्तीफा दे दिया है। एशियाई खेल 1962 में डेकाथलन में स्वर्ण पदक जीतने वाले 84 वर्ष के रंधावा 1964 ओलंपिक में 110 मीटर बाधा दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे थे।

रंधावा तोक्यो ओलंपिक 1964 में भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। उन्हें 1961 में अर्जुन पुरस्कार और 2005 में पद्मश्री से नवाजा गया।

Q2. विश्व में पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत कौनसे स्थान पर है?
[A] पहले
[B] दूसरे
[C] चौथे
[D] बारहवें

Show Answer


Ans: [C] चौथे
Solution:- दुनिया में पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस दिशा में साल 2022-23 में भारत के तीन राज्यों का विशेष योगदान रहा है जिनमें राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु शामिल है। इन तीनों राज्यों में पवन ऊर्जा को लेकर बेहतरीन काम हुआ है। राजस्थान को उच्चतम पवन क्षमता वृद्धि प्राप्त करने के लिए, गुजरात को खुली पहुंच के माध्यम से उच्चतम पवन क्षमता वृद्धि प्राप्त करने के लिए और तमिलनाडु को पवन टर्बाइनों को पुन: शक्ति प्रदान करने की शुरुआत करने के लिए सम्मानित किया गया।

यही वजह रही है कि पूरे देश में ये तीन राज्य आज के समय में पवन ऊर्जा अपनाने में शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य बन चुके हैं।

Q3. हाल ही में भारत की पहली महिला कबड्डी लीग का उद्घाटन कहाँ पर किया गया ?
[A] नई दिल्ली
[B] दुबई
[C] लखनऊ
[D] मेलबोर्न

Show Answer


Ans: [B] दुबई
Solution:- भारत की पहली महिला कबड्डी लीग का उद्घाटन 16 जून को दुबई में हुआ। इस लीग में 96 खिलाड़ियों से बनी 8 टीमें भाग ले रही हैं जिनके नाम भारतीय राज्यों की थीम पर हैं।

Q4. हाल ही में किस देश ने सहमति से संबंध की उम्र 13 से बढ़ाकर 16 कर दी है?
[A] श्रीलंका
[B] पाकिस्तान
[C] बांग्लादेश
[D] जापान

Show Answer


Ans: [D] जापान
Solution:- जापान ने एक नया कानून पारित किया है, जो दुष्‍कर्म को फिर से परिभाषित करता है। नए नियम के तहत अब सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की उम्र को बढ़ा दिया गया है। पहले जापान में किसी लड़की की सहमति से उसके साथ संबंध बनाने की उम्र 13 साल थी। इसे बढ़ाकर 16 साल कर दिया गया है। एक महीने पहले ही जापान की संसद डायट के लोअर हाउस ने इस कानून को पास किया था। डायट के ऊपरी सदन में पास होने के बाद इसने कानून की शक्‍ल ले ली है।

Q5. प्रति वर्ष किस दिन को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है?
[A] 15 जून
[B] 16 जून
[C] 17 जून
[D] 19 जून

Show Answer


Ans: [C] 17 जून
Solution:- मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के बारे में जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 1992 के रियो पृथ्वी सम्मलेन के दौरान जलवायु परिवर्तन और जैवविविधता के नुकसान के साथ मरुस्थलीकरण को सतत् विकास के लिये सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में पहचाना गया था। दो साल बाद वर्ष1994 में महासभा ने संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेज़र्टिफिकेशन (UNCCD) की स्थापना की, जो पर्यावरण और विकास को स्थायी भूमि प्रबंधन से जोड़ने वाला एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है तथा 17 जून को “विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस” घोषित किया गया।

19 June 2023 Current Affairs
19 June 2023 Current Affairs
करेंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न, दिन-प्रतिदिन के घटनाओं पर आधारित होते हैं इसलिए इस पर खाश ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक घटना-चक्र और उन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हिन्दी माध्यम में प्रस्तुत किया है, जो कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Drishti Current Affairs के माध्यम से आप वर्तमान समय में घटित घटनाओं पर आधारित GK Questions And Answers की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही Today Current Affairs Pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।
प्रतिदिन हिंदी में करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) पढने के लिए आप इस पेज से जुड़े रह सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होंगी।
हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी 19 June 2023 Current Affairs in Hindi पसंद आए होंगे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करके उनकी भी मदद करें। | Daily Current Affairs Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और इसी तरह आपके लिए हम आगे भी बेहतरीन करेंट अफेयर्स के शानदार प्रश्नो का संग्रह लाते रहेंगे।
19 June 2023 Current Affairs
19 June 2023 Current Affairs
4.4/5 - (27 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page