19 July 2023 Current Affairs MCQs in Hindi

19 July 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, Hindi Current Affairs Quiz, July 2023 Current Affairs Quiz, हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी। करेंट अफेयर्स हमारी एक नई पहल है जिसमे हर रोज आपको 5 महत्वपूर्ण सवालों का ऑनलाइन टेस्ट एकदम निःशुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
July 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।
करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
हमारा Current Affairs 2023 in Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

19 July 2023 Current Affairs MCQs

 

Q. हाल ही में किस देश ने दुनिया का पहला मीथेन से उड़ने वाला रॉकेट लांच किया है?
[A] भारत
[B] अमेरिका
[C] जापान
[D] चीन

Show Answer


Ans: [D] चीन
Solution:- चीन ने दुनिया का पहला मीथेन से उड़ने वाला रॉकेट लांच किया है।
चीन की एक प्राइवेट कंपनी ने दुनिया में पहली बार मीथेन और लिक्विड ऑक्सीजन से रॉकेट को अंतरिक्ष में लॉन्च किया है। इससे पहले एक अन्य चीनी कंपनी केरोसिन और लिक्विड ऑक्सीजन से रॉकेट उड़ा चुकी है। इस कदम ने नेक्स्ट जेनरेशन के लॉन्च व्हीकल्स को अंतरिक्ष में भेजने में अमेरिकी प्रतिद्वंदी स्पेसएक्स को पछाड़ दिया है। स्पेसएक्स भी लंबे समय से मीथेन से रॉकेट उड़ाने की प्रोद्योगिकी पर काम कर रहा है, लेकिन उसे अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। स्पेसएक्स दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी है। हालांकि, स्पेसएक्स के नाम कई कीर्तिमान दर्ज हैं, जो दुनिया में कोई दूसरी प्राइवेट कंपनी हासिल नहीं कर पाई है।

 

Q. हाल ही में Nomadic Elephant – 2023 युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी किस देश की यात्रा पर गई है?
[A] चीन
[B] वियतनाम
[C] मंगोलिया
[D] फ्रांस

Show Answer


Ans: [C] मंगोलिया
Solution:- हाल ही में भारतीय सेना की टुकड़ी ‘Nomadic Elephant – 2023’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए मंगोलिया की यात्रा पर गई है। 17-31 जुलाई तक मंगोलिया के उलानबटार में होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करना है। मंगोलियाई सशस्त्र बल यूनिट 084 के सैनिक और जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के भारतीय सेना के जवान इस अभ्यास में भाग लेंगे।

 

Q. किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का हाल ही में निधन हो गया है?
[A] केरल
[B] छत्तीसगढ़
[C] महाराष्ट्र
[D] ओड़िसा

Show Answer


Ans: [A] केरल
Solution:- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी, दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे हैं।

 

Q. भारत के अजीत सिंह ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्‍पर्धा में कौनसा पदक जीता है?
[A] स्वर्ण पदक
[B] रजत पदक
[C] कांस्य पदक
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer


Ans: [A] स्वर्ण पदक
Solution:- भारत के अजीत सिंह ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्‍पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। अजीत ने फाइनल में 65.41 मीटर तक भाला फेंक कर पहला स्‍थान हासिल किया। उन्होंने 61.89 मीटर के थ्रो के साथ चैंपियनशिप का रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड इससे पहले चीन के चुनलियांग गुओ के नाम पर था। एक अन्य भारतीय रिंकू ने 65.38 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। श्रीलंका के दिनेश प्रियंता हेराथ रिंकू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। भारत के सुंदर सिंह गुज्जर ने 61.81 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

 

Q. नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में कौनसा राज्य शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है?
[A] गुजरात
[B] महाराष्ट्र
[C] तमिलनाडु
[D] केरल

Show Answer


Ans: [C] तमिलनाडु
Solution:- नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में महाराष्ट्र और गुजरात को पीछे छोड़कर तमिलनाडु शीर्ष राज्य बन गया है। सूचकांक का मकसद राज्यों की निर्यात क्षमता और प्रदर्शन के लिहाज से उनकी तैयारी का आकलन करना है।सूचकांक के तीसरे संस्करण में तमिलनाडु ने कुल 80.89 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र 78.20 अंक के साथ दूसरे और कर्नाटक 76.36 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पिछले दो संस्करणों में शीर्ष पर रहा गुजरात इस बार 73.22 अंक के साथ चौथे स्थान पर चला गया। तटीय राज्यों की रैंकिंग में इसके बाद आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केरल का स्थान रहा।

 

 

19 july 2023 Current Affairs

 

करेंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न, दिन-प्रतिदिन के घटनाओं पर आधारित होते हैं इसलिए इस पर खाश ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक घटना-चक्र और उन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हिन्दी माध्यम में प्रस्तुत किया है, जो कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Drishti Current Affairs के माध्यम से आप वर्तमान समय में घटित घटनाओं पर आधारित GK Questions And Answers की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही Today Current Affairs Pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।
प्रतिदिन हिंदी में करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) पढने के लिए आप इस पेज से जुड़े रह सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होंगी।
हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी Current Affairs in Hindi पसंद आए होंगे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करके उनकी भी मदद करें। | Daily Current Affairs Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और इसी तरह आपके लिए हम आगे भी बेहतरीन करेंट अफेयर्स के शानदार प्रश्नो का संग्रह लाते रहेंगे।
2023 Current Affairs
Current Affairs
4.4/5 - (29 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page