17 July 2023 Current Affairs MCQs in Hindi

17 July 2023 Current Affairs in Hindi, Free Daily Current Affairs Quiz in Hindi, Hindi Current Affairs Quiz, July 2023 Current Affairs Quiz, हर रोज फ्री करंट अफेयर्स की क्विज पढ़ें एकदम फ्री में , मासिक pdf महीने के अंत मे एकदम फ्री में वेबसाइट पर दी जाएगी। करेंट अफेयर्स हमारी एक नई पहल है जिसमे हर रोज आपको 5 महत्वपूर्ण सवालों का ऑनलाइन टेस्ट एकदम निःशुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
July 2023 के महत्वपूर्ण Current Affairs का बेहतरीन क्विज। परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 80-90% सवाल इसी में से आएंगे।
करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
हमारा Current Affairs 2023 in Hindi पेज नवीनतम करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। नीचे आप Current Affairs 2023 Hindi, प्राप्त कर सकते हैं।

17 July 2023 Current Affairs MCQs

 

Q. एशियाई एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में 1500 मीटर पुरुष दौड़ इवेंट में भारत के अजय कुमार सरोज ने कौनसा पदक अपने नाम किया?
[A] स्वर्ण पदक
[B] रजत पदक
[C] कांस्य पदक
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer


Ans: [A] स्वर्ण पदक
Solution:- एशियाई एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में 1500 मीटर पुरुष दौड़ इवेंट में भारत के अजय कुमार सरोज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अजय कुमार सरोज ने 3.41.51 सेकेंड में रेस को पूरा करने के साथ पदक को अपने नाम किया। इस दौरान अजय ने जापान के युशुकी ताकासी को पीछे छोड़ा जो रेस में दूसरे स्थान पर 3.42.04 सेकेंड के साथ रहे।

इसके अलावा भारत की तरफ से ट्रिपल जंप इवेंट में हिस्सा ले रहे अब्दुल्ला अबुबकर ने 16.92 मीटर की जंप लगाते हुए इस इवेंट में गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।

 

Q. भारत के रेज़रपे ने हाल ही में किस देश में पहला अंतर्राष्ट्रीय भुगतान गेटवे लॉन्च किया है?
[A] इंडोनेशिया
[B] फ्रांस
[C] बांग्लादेश
[D] मलेशिया

Show Answer


Ans: [D] मलेशिया
Solution:- भारत के घरेलू फिनटेक और भुगतान समाधान प्रदाता रेजरपे ने मलेशियाई बाजार में कर्लेक के साथ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है, जिसका स्टार्टअप उसने पहले अधिग्रहण किया था।
रेज़रपे के नए कर्लेक भुगतान गेटवे का लक्ष्य वर्ष 2025 तक 10 बिलियन वार्षिक सकल लेनदेन मूल्य (जीटीवी) के मलेशियाई रिंगगिट के लक्ष्य के साथ 5,000 से अधिक व्यवसायों को सेवा प्रदान करना है।

 

Q. प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 16 जुलाई
[B] 17 जुलाई
[C] ​18 जुलाई
[D] ​19 जुलाई

Show Answer


Ans: [B] 17 जुलाई
Solution:- वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय न्याय प्रणाली के प्रयासों को मान्यता देने एवं इस प्रणाली को और अधिक मज़बूत करने हेतु प्रतिवर्ष 17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पीड़ितों के अधिकारों, न्याय हेतु समर्थन, अपराध को रोकने और विश्व में शांति, सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने में न्याय प्रणाली की भूमिका को बढ़ावा देता है।

यह दिवस वर्ष 1998 में ‘रोम घोषणा’ को स्वीकार करने के उपलक्ष में मनाया जाता है। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर ‘रोम संविधि’ के माध्यम से ही ‘अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय’ (ICC) की स्थापना की गई थी।

 

Q. हाल ही में 2023 यूईएफए यूरोपीय अंडर-21 चैंपियनशिप का खिताब किस देश ने जीता है?
[A] इंग्लैंड
[B] जर्मनी
[C] स्पेन
[D] फ्रांस

Show Answer


Ans: [A] इंग्लैंड
Solution:- हाल ही में 2023 यूईएफए यूरोपीय अंडर-21 चैंपियनशिप का खिताब इंग्लैंड देश ने जीता है। फाइनल में इंग्लैंड ने स्पेन को 1-0 से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता । वे पूरे टूर्नामेंट में एक भी गोल खाए बिना यूईएफए यूरोपीय अंडर-21 चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली टीम बन गईं।
टूर्नामेंट की सह-मेजबानी रोमानिया और जॉर्जिया ने की थी। रोमानिया ने उद्घाटन मैच की मेजबानी की, जबकि जॉर्जिया ने फाइनल की मेजबानी की। रोमानिया पहले ही 1998 यूईएफए यूरोपीय अंडर-21 चैम्पियनशिप की मेजबानी कर चुका है।

 

Q. एशियाई एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारत की ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में कौनसा पदक जीता है?
[A] स्वर्ण पदक
[B] रजत पदक
[C] कांस्य पदक
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer


Ans: [A] स्वर्ण पदक
Solution:- थाईलैंड में आयोजित 25वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान हासिल करने के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में रेस को 13.09 सेकेंड में पूरा करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस रेस में दूसरे स्थान पर जापान की मौसमी ओकी रहीं जिन्होंने 13.12 सेकेंड में इस रेस को पूरा किया।

 

 

17 july 2023 Current Affairs

 

करेंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न, दिन-प्रतिदिन के घटनाओं पर आधारित होते हैं इसलिए इस पर खाश ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक घटना-चक्र और उन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हिन्दी माध्यम में प्रस्तुत किया है, जो कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Drishti Current Affairs के माध्यम से आप वर्तमान समय में घटित घटनाओं पर आधारित GK Questions And Answers की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही Today Current Affairs Pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
करेंट अफेयर्स हिंदी में (Current Affairs in Hindi 2023) से जुड़े प्रतिदिन के अनुसार देश, विदेश, राज्य, राजधानी एवं राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय की शिक्षा विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर (Current Affairs Gk Questions in Hindi) के आधार पर प्रकाशित किए है साथ ही लेटेस्ट शिक्षा समसामयिक घटना की जानकारी भी करेंट जीके के इस पेज में मौजूद है।
प्रतिदिन हिंदी में करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) पढने के लिए आप इस पेज से जुड़े रह सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होंगी।
हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी Current Affairs in Hindi पसंद आए होंगे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करके उनकी भी मदद करें। | Daily Current Affairs Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और इसी तरह आपके लिए हम आगे भी बेहतरीन करेंट अफेयर्स के शानदार प्रश्नो का संग्रह लाते रहेंगे।
2023 Current Affairs
Current Affairs
4.4/5 - (30 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page